Byju’s पर एक और मुसीबत; US बैंकरप्सी कोर्ट ने स्टार्टअप, रिजू रवींद्रन और कैमशाफ्ट कैपिटल को माना फ्रॉड का जिम्मेदार
February 28, 2025
अदालत ने कर्जदाताओं को गुमराह करने और ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करने के लिए Think and Learn Pvt Ltd को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही यह भी निर्धारित किया कि विलियम मॉर्टन द्वारा स्थापित हेज फंड ‘कैमशाफ्ट कैपिटल’ एक बनावटी एंटिटी थी, जिसका इस्तेमाल धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए किया गया था