स्टार्टअप्स पर Wipro का बड़ा दांव, विप्रो वेंचर्स में डालेगी 20 करोड़ डॉलर
February 26, 2025
Wipro News: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो स्टार्टअप पर बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी ने आज 26 फरवरी को ऐलान किया है कि यह अपनी वेंचर इकाई विप्रो वेंचर्स में इसकी लेटेस्ट राउंड फंडिंग में 20 करोड़ डॉलर डालेगी। विप्रो वेंचर्स करीब 10 साल पहले बना था और चौथी बार यह फंडिंग जुटा रही है। विप्रो ने प्रेस रिलीज में कहा कि यह शुरुआती से लेकर मिड-स्टेज के स्टार्टअप्स में निवेश बढ़ाएगी